फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'1000 सदस्य बनाएं, मोदी के हाथों सम्मान पाएं'

Mon, 22 Jul 2013 10:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए मोदी की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की मदद लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


घोषणा की गई है कि जो लोग एक हजार से ज्यादा सदस्य बनाएंगे, उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

500 से ज्यादा सदस्य बनाने वाले सीधे युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से बात कर सकेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने रविवार को यहां संगठन के सदस्यता अभियान की बैठक में यह बात कही।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राय ने पांच जिलों के युवा मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा भी की।

ओम प्रकाश मिश्र को चित्रकूट, रंजीत राय ’बड़े’ गोरखपुर महानगर, सुधीश पांडेय बरेली जिला, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आजमगढ़ और सौरभ कटियार कन्नौज के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 23 जुलाई से शुरू होकर 15 सितम्बर तक चलेगा।

इसमें प्रदेश भर में कार्यरत संविदाकर्मियों से लेकर सफाई कर्मी, टीईटी अभ्यर्थियों, आयुष चिकित्सकों, ग्राम रोजगार सेवकों, बीटीसी प्रशिक्षुओं, मनरेगा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, वकीलों, युवा इंजीनियरों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करेगा।

घोषणा की पूरे प्रदेश से 20 लाख नौजवानों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें