फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में शुरू होगा लखनऊ दुग्ध संघ का नया प्लांट, ये हैं खासियतें 

Mon, 26 Oct 2020 05:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुग्ध संघ का नया प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुराने प्लांट के चलते जिस पराग दूध का उत्पादन घट गया था, नए साल में वह फिर से बढ़ जाएगा। सुल्तानपुर रोड स्थित लखनऊ दुग्ध संघ का नया प्लांट नए साल में शुरू होगा। जो कंपनी इस प्लांट को बना रही है, वह नवंबर में प्लांट लखनऊ दुग्ध संघ को सौंप देगी।  पराग जनवरी से इस प्लांट में दूध की पैकिंग शुरू कर देगा।
विज्ञापन


पराग के महाप्रबंधक डॉ. मोहन स्वरूप ने बताया कि नए प्लांट के चालू होने से करीब रोजाना तीन लाख लीटर दूध बेचने का लक्ष्य तय किया गया है। लखनऊ दुग्ध संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह तोमर के अनुसार, सुल्तानपुर रोड पर जो नया प्लांट तैयार हो रहा है, उस पर अनुमानित सवा सौ करोड़ रुपये की लागत आई है। इस प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता यह कि सिस्टम की मशीनें वर्टिकल हैं, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी। इसके साथ ही इस प्लांट में दूध से बने अन्य उत्पाद दही, पनीर, रसगुल्ला, छेना का उत्पादन भी बढ़ेगा।
 
विज्ञापन

82 साल पुराना है जॉपलिंग रोड प्लांट

लखनऊ के जॉपलिंग रोड स्थित पराग का प्लांट 82 साल पुराना है। अंग्रेजों के जमाने में इस प्लांट में दूध का उत्पादन 23 मार्च 1938 में शुरू हुआ था। पहले चेयरमैन कुंवर जसवीर सिंह हुए थे। प्लांट की मशीनें पुरानी और अत्याधुनिक न होने के कारण दिनों दिन दूध का उत्पादन घट रहा है।

अमूल से अधिक बेचेंगे दूध
लखनऊ दुग्ध संघ का सुल्तानपुर रोड स्थित नया प्लांट जनवरी में शुरू हो जाएगा। इस प्लांट की क्षमता तीन लाख लीटर रोजाना दुग्ध उत्पादन की है। इस प्लांट के शुरू होने पर अमूल से अधिक दूध पराग का बेचेंगे। - उमेश सिंह तोमर, अध्यक्ष लखनऊ दुग्ध संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें