फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगा नगर निगम का नया दफ्तर

Tue, 05 Aug 2014 09:57 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग में चकबस्त कोठी नम्बर-एक की जमीन पर नगर निगम का नया कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसका खाका बनना शुरू हो गया है। पहले चरण में नगर निगम जमीन फ्री होल्ड कराने के बाद बेसमेंट पार्किंग और चारदीवारी का निर्माण कराएगा।

इसके लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया गया है। इसमें से करीब चार करोड़ रुपये जमीन को फ्रीहोल्ड और उसकी रजिस्ट्री कराने पर खर्च होंगे और बाकी से निर्माण कार्य किया जाएगा।

कैसरबाग में तहसील वाले चौराहे पर नगर निगम की कोठी है। यह चकबस्त कोठी नम्बर-एक के नाम से जानी जाती है।

इस जमीन पर नगर निगम का कार्यालय और महापौर व नगर आयुक्त आवास बनाने का प्रस्ताव पूर्व में नगर निगम सदन से कई बार पास हुआ लेकिन जमीन फ्री होल्ड न हो पाने के कारण कवायद आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन


बीते साल यहां पर महापौर आवास बनाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया और यहां पर सिर्फ नगर निगम का कार्यालय बनाने का प्रस्ताव पिछली कार्यकारिणी बैठक में पास किया गया।
विज्ञापन


करीब साढ़े पांच हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल वाली इस कोठी की जमीन नजूल की है। इसे फ्री होल्ड कराने की कार्यवाही नगर निगम डेढ़ दशक से कर रहा है।
इसके लिए नगर निगम की ओर से पैसा भी एलडीए में जमा किया गया।

दो विभागों के बीच फ्री होल्ड को लेकर चली धीमी प्रक्रिया के कारण इसमें काफी वक्त लग गया।

अब शासन की नई फ्री होल्ड नीति आने के बाद पहले से चल रही पूरी प्रक्रिया रद्द हो गई और नई नीति के अनुसार नगर निगम ने जमीन को फ्री होल्ड कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें