एलपीजी की दरों में तेल कंपनियों ने कटौती की है। लखनऊ में घरेलू एलपीजी में 36 रुपए की कमी आई है। हालांकि, यह कटौती गैर सब्सिडी वाले सिलिंडरों पर ही लोगों को फायदा देगी। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडर पर यह कटौती 46.50 रुपए की होगी।
एलपीजी की नई दरों के मुताबिक अब 14.2 किग्रा का घरेलू सिलिंडर 688 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर 1245 रूपए में मिलेगा।
घरेलू सिलिंडर पर सब्सिडी भी अब इसी वजह से घटकर 196.44 रुपए होगी। यह कीमतें एक अप्रेल से तेल कंपनियों ने लागू कर दी हैं। एक अप्रेल के बाद होने वाली सिलिंडरों की डिलीवरी पर गैस एजेंसी नया रेट से बिल बनाएंगी।