फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने पर आ रही है मुश्किल तो इस नए लिंक से भरे फॉर्म

Tue, 20 Nov 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती
विज्ञापन

भर्ती बोर्ड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के तमाम कोशिशों के बाद भी सोमवार से सिपाही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी। सिपाही के 49568 पदों के आवेदन के लिए भर्ती बोर्ड ने दिन में दो बजे अपनी वेबसाइट पर लिंक डाल दिया था। लेकिन अचानक बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण बोर्ड की साइट पर समस्या आने लगी। रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करते ही सर्वर एरर का मैसेज प्रदर्शित होने लग रहा था।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट www.prpb.gov.in पर जाकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक कर आनलाइन फार्म भरा जा सकता है। हालांकि इस वेबसाइट पर लोड अधिक होने के कारण सीधी भर्ती पेज पर जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भर्ती बोर्ड ने आवेदन फार्म जमा कराने वाली एजेंसी का भी एक लिंक जारी किया है, लेकिन उसका प्रचार प्रसार नहीं किया गया है।

विज्ञापन

यहां से आसानी से कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

भर्ती बोर्ड के डीजी जीपी शर्मा ने बताया कि सिपाही भर्ती के लिए https://cdn.digialm.com//per/g01/pub/1339/ASM/WebPortal/2/index.html?1339@@2@@1 लिंक पर क्लिक करके भी फार्म भर सकते हैं। यह लिंक आवेदन फार्म जमा कराने वाली एजेंसी का है और यहां से भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह लिंक अमर उजाला की वेबसाइट www.amarujala.com पर भी उपलब्ध है, जहां से सीधे क्लिक कर सिपाही भर्ती के फार्म तक पहुंचा जा सकता है। फिर भी कोई असुविधा हो तो आप भर्ती बोर्ड से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें