- कुंभ के लिये तारागंज के बेनी माधव मंदिर, झूसी में पंच दिगम्बर आनी अखाड़ा और ब्रह्मचारी आश्रम में सुविधा विकसित की जाएगी जिस पर 3.21 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
- गोरखपुर विवि में गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ बनेगा जिसके लिए 13.83 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।
- 23 सहकारी चीनी मिलों को स्टेट गारंटी के लिये पिछले साल 2307 करोड़ नकद सीमा थी। इस बार यह सीमा बढ़ाकर 2703 करोड़ की गई है। इसके लिये 6.76 करोड़ की प्रोसेसिंग फीस पर छूट दी जाएगी।