फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई आवास नीति से छोटे मकानों का रास्ता

Fri, 27 Sep 2013 02:02 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की नई आवास नीति का खाका खींचा जा चुका है। इंतजार है तो बस मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने का।
विज्ञापन


उनकी मंजूरी मिलते ही इसे कैबिनेट के पास भेज दिया जाएगा। नई आवास नीति की खास बात यह होगी कि इससे छोटे मकानों के द्वार खुल जाएंगे।

गरीब और निम्न मध्य वर्ग के लोगों को मकान लेने के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके अलावा घनी आबादी में मिक्स लैंडयूज को मंजूरी भी दे दी जाएगी।

प्रदेश में 2009 से नई आवास नीति बनाने की कवायद चल रही है। बसपा सरकार में इस नीति को अंतिम रूप दे दिया गया था लेकिन सत्ता बदलने के बाद अब नए सिरे से इसका मसौदा तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इस नीति की खास बात यह होगी कि छोटे शहर विकसित करने की योजनाएं बनेंगी। इसके लिए निजी भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

प्लाट तभी फ्री होल्ड किया जाएगा जब उस पर निर्माण हो जाएगा। 2000 वर्ग मीटर से एक हेक्टेयर की आवासीय योजना में डेवलपर्स को शेल्टर फीस देने पर ईडब्लूएस व एलआईजी मकान बनाने से छूट दे दी जाएगी।
विज्ञापन


एक से चार हेक्टेयर की आवासीय योजना में ईडब्लूएस व एलआईजी मकान बनाना अनिवार्य करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें