फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई, बंगलुरु के लिए नई फ्लाइटें आज से, सीएम को अफसरों ने सौंपा पहला बोर्डिंग पास

Sun, 25 Dec 2022 01:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से रविवार को अकासा की मुंबई और बैंगलौर के लिए फ्लाइट की शुरुआत हो रही है। सीएम ने एयरलाइन के अफसरों से कहा कि लखनऊ, वाराणसी या कुशीनगर से काठमांडू के लिए भी फ्लाइट शुरू की जानी चाहिए। यहां से बौद्ध देशों के लिए उड़ान सेवाओं की मांग है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई, बंगलुरु के लिए अकासा एयरलाइन की पहली फ्लाइट रविवार को उड़ान भरेगी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एयरलाइन के अफसरों ने पहला बोर्डिंग पास सौंपा। फ्लाइटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुंबई, बेंगलुरु के लिए नई हवाई सेवा शुरू हो रही है। सीएम ने एयरलाइन के अफसरों से कहा कि लखनऊ, वाराणसी या कुशीनगर से काठमांडू के लिए भी फ्लाइट शुरू की जानी चाहिए। यहां से बौद्ध देशों के लिए उड़ान सेवाओं की मांग है। अवसर पर अकासा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे, सहसंस्थापक नीलू खत्री, सह संस्थापक प्रवीण अय्यर, उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की यात्रा में हर जिले का रहेगा प्रतिनिधित्व, यूपी कांग्रेस ने की विशेष तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुमार विश्वास बोले, सरकार आपकी है तो सवाल भी आप से ही होंगे, सामने मौजूद थे सीएम योगी व डिप्टी सीएम


बंगलुरु से क्यूपी-1360 फ्लाइट सुबह 7.40 बजे रवाना होकर सुबह सवा दस बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से फ्लाइट क्यूपी-1122 सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 1.05 बजे मुंबई पहुंचेगी। फ्लाइट क्यूपी-1123 मुंबई से दोपहर 1.50 बजे उड़कर दोपहर 3.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से फ्लाइट क्यूपी-1361 शाम 4.30 बजे चलकर शाम 7.05 बजे बंगलुरु पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें