प्रदेश में शहर से लेकर गांव के तक की बिजली शनिवार से महंगी हो जाएगी। शहरी घरेलू बिजली दरें 8.46 फीसदी जबकि ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं की दरें 63 फीसदी और ग्रामीण मीटर्ड उपभोक्ताओं की दरें 57.02 फीसदी बढ़ जाएंगी।
शहरी शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब 10 रुपये प्रति किलोवाट अधिक फिक्स चार्ज देने के साथ 45-50 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2017-18 के लिए 30 नवंबर को नई बिजली दरों का एलान किया था। सभी श्रेणियों में कुल मिलाकर औसतन 12.73 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अस्थायी कनेक्शन के लिए 34.75 प्रतिशत ज्यादा भुगतान करना होगा।
शहरों की मौजूदा व नई बिजली दरें
यूनिट--मौजूदा दर--नई दर
150 यूनिट-- रु.4.40--4.90
151-300--4.95--5.40
301--500--5.60--6.20
500 से अधिक--6.20--6.50 (दर रुपये प्रति यूनिट में)