फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की प्राथमिकता में किसानों का बिजली संकट

Fri, 13 Sep 2013 02:14 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री आनंद सिंह ने कहा है कि किसानों को खेती किसानी के काम के लिए आने वाले दो-तीन वर्षों में बिजली का संकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन


सरकार ने किसानों के लिए अलग कृषि फीडर बनाने का निश्चय किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे अपनी प्राथमिकता में रखा है।

आने वाले दो-तीन वर्षों में यह काम पूरा हो जाएगा। कृषि मंत्री गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में आयोजित ‘छठी राष्ट्रीय सीड कांग्रेस’ का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कहा कि सरकार को पता है कि किसानों को बिजली की किल्लत के चलते काफी समस्याएं आती है। उन्हें सिंचाई और कटाई की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। सरकार इस समस्या के समाधान को गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अलग कृषि फीडर स्थापित करना तय हो गया है। मो. आजम खां के आगरा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में न जाने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें