फाइनेंस के क्षेत्र में तेजी से उभरकर आई इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड ने गुरुवार को 1050 करोड़ रुपए के एनसीडी के पब्लिक इश्यू लांच किए।
होटल क्लार्क अवध में एक प्रेसवार्ता में कंपनी केवाइस प्रेसिडेंट संदीप अरोरा ने इसकी जानकारी दी।
उनका कहना था कि एनसीडी का अंकित मूल्य 1,000 रुपए है। इसमें न्यूनतम पांच एनसीडी का निवेश किया जा सकता है। निवेश सीमा तीन से पांच साल है।
इश्यू चार अक्टूबर तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध रहेगा। कंपनी इसमें 12 प्रतिशत तक सालाना प्रतिफल ऑफर कर रही है।
उनका कहना था कि गिरते बाजार के बीच सुरक्षित निवेश के बीच कंपनी ने सोच-समझकर ग्राहकों के हित में फैसला लिया है।