टीटीई के साथ ट्रेन ड्राइवर, गार्ड, स्टेशन मास्टर, जिन पर यूनिफॉर्म लागू है, उन्हें नई ड्रेस मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए नई डिजाइन भी तैयार की गई है। पहले चरण में टीटीई पर प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, यूनिफॉर्म केवल राजधानी, दूरंतो व शताब्दी-जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में ही फिलहाल लागू की जा रही है।
ग्रे कलर पर होगी गोल्डन पट्टी
इस पर सीपीआरओ नितिन चौधरी का कहना है कि फ्रंटल स्टाफ की ड्रेस को सुंदर व आकर्षक बनाने के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही नई यूनिफॉर्म तैयार करा ली जाएगी। फ्रंटल स्टाफ की नई यूनिफॉर्म में सफेद रंग की फुल शर्ट होगी। ग्रे कलर का कोट जिसमें कंधे के ऊपर गोल्डन पट्टी रहेगी।
ग्रे कलर का पैंट, ग्रे कलर का वेसकोट, रेड कलर की टाई और शर्ट के अलावा सभी पर इंडियन रेलवे का लोगो भी होगा।