फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श सिंह का तबादला, अविनाश बने नए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें झांसी का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया गया है। करीब तीन साल तीन महीने वह जिले में तैनात रहे। उनके स्थान पर हरदोई के जिलाधिकारी 2013 बैच के आईएएस अफसर अविनाश कुमार को जिले का नया डीएम बनाया गया है। शनिवार देर रात आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मची रही।
विज्ञापन

लोकसभा का चुनाव खत्म होने के बाद 9 जून को 2019 को प्रदेश सरकार ने डॉ. आदर्श सिंह को जिले का डीएम बनाया था। 2007 बैच के आईएएस श्री सिंह इससे पहले प्रदेश सरकार में विशेष सचिव मुख्यमंत्री थे। वर्ष 2019 में जिले में जहरीली शराब से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने के बाद 14 लोगों को निलंबित करते हुए सरकार ने तत्कालीन डीएम रहे उदयभानु त्रिपाठी को हटाकर इनकी नियुक्ति की थी।
अपनी तैनाती के दौरान डीएम आदर्श सिंह को उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा। कुछ काम में विरोध हुआ तो अच्छे कामों की तारीफ भी हुई। जिले में तैनाती के दौरान प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कई बार डीएम की प्रशंसा भी की थी। एक महीना पहले रामनगर के बीडीओ द्वारा डीएम डॉ. आदर्श सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया गया था।
विज्ञापन

हालांकि बाद में मामला डैमेज कंट्रोल किया गया। शनिवार देर शाम आए आदेश में सरकार ने डॉ. आदर्श सिंह को झांसी का प्रभारी कमिश्नर बनाया है। जबकि बाराबंकी का नया डीएम हरदोई के जिलाधिकारी रहे अविनाश कुमार को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें