पंडित कल्किराम ने सोमवार को रामलला के प्रधान अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास को पोशाक का पूरा सेट प्रदान किया। इसमें रामलला के साथ भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी के विग्रह की पोशाक के साथ रामलला के पृष्ठ और आगे का पर्दा शामिल है।
बताते चलें कि रामलला को पूरे साल के लिए कुल सात पोशाक मिलते हैं। इन पोशाकों के गंदे होने पर इन्हें बदला नहीं जाता बल्कि पुजारी इन्हें साफ कर पुन: रामलला को धारण कराते हैं। मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला को पोशाक की किल्लत रहती है।
पंडित कल्कि राम ने बताया कि अखबारों में रामलला के पोशाक की किल्लत की खबरें पढ़कर मन बहुत द्रवित हुआ। हमारे रामलला को पोशाक तक की किल्लत है। इसलिए मन में भावना आई कि रामलला के लिए नया पोशाक दिया जाए।
मुख्य अर्चक ने बताया कि रामलला को पोशाक धारण कराने में कोई अड़चन नहीं है।