फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बड़े अस्पतालों के लिए बस सेवा शुरू, देना होगा ये किराया

Mon, 16 Apr 2018 03:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करते परिवहन अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में गोमती नगर के लोगों के लिए केजीएमयू और पीजीआई के लिए सीधी बस सेवा रविवार से शुरू हो गई। दोनों चिकित्सा संस्थानों के लिए सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक गोमती नगर से बसें चलेंगी। वहीं दयाल चौराहे से पीजीआई व केजीएमयू तक का किराया 30 रुपये होगा। 
विज्ञापन


गोमतीनगर आवासीय कल्याण महासमिति (आरडब्ल्यूए) की पहल के बाद रविवार को बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर यूपीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ एके सिंह ने शुरू कराया। इस दौरान यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों के साथ गोमतीनगर आरडब्ल्यू के अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, सचिव रूप कुमार शर्मा मौजूद रहे।

सचिव ने बताया कि कि सी व्यस्तता की वजह से परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद नहीं आ सके। पूरे दिन में बसें छह चक्कर तक लगाएंगीं। इससे करीब आठ लाख की आबादी को फायदा होगा 
विज्ञापन

देखें, बस के रूट

हरी झंडी दिखाते परिवहन अधिकारी - फोटो : amar ujala
ये हैं बस के रूट
33पी- दयाल पैराडाइज, सीएमएस, बीबीडी अकादमी, लोहिया पार्क चौराहा, फन मॉल, 1090 चौराहा, जियामऊ, सीएम आवास, वीआईपी गेस्ट हाउस, कैंटोनमेंट बोर्ड, कमांड चौराहा, बेस हॉस्पिटल, लालकुर्ती, सुभानी खेड़ा, हनुमान मंदिर, राम भरोसे कालेज, तेलीबाग नहरिया, साउथ सिटी, उतरेटिया, डेंटल कॉलेज, वृंदावन योजना, एसजीपीजीआई।

44वी - मेडिकल कॉलेज चौराहा, ट्रॉमा सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, डालीगंज पुल, शहीद स्मारक, स्वास्थ्य भवन, नेशनल पीजी कालेज, सहारागंज, सिकंदरबाग, जागरण चौराहा, तिकुनिया पार्क, बालू अड्डा, 1090 चौराहा, फन माल, लोहिया पार्क, बीबीडी अकादमी, अंबेडकर स्मारक, सीएमएस, पुलिस थाना मनोन पांडे चौराहा, पत्रकारपुरम, हुसड़िया चौराहा, ग्वारी चौराहा, दयाल चौराहा।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क भी जा पाएंगे

- फोटो : demo pic
इन सिटी बस का उपयोग ऐसे लोग भी कर पाएंगे जोकि जनेश्वर मिश्र पार्क या अंबेडकर पार्क घूमने के लिए तेलीबाग या चौक से आते हैं। इन लोगों को अब सीधे बस मिल सकेगी। अंबेडकर पार्क और 1090 चौराहा पर बस सीधे उतारेगी। फन माल और सिटी मॉल भी इन बसों से जाया जा सकेगा।

कितनी दूरी का कितना किराया
तीन किमी तक - पांच रुपये
तीन से छह किमी - 10 रुपये
छह से 10 किमी - 15 रुपये
10 से 14 किमी - 20 रुपये
14 से 17 किमी - 25 रुपये
17 से 20 किमी - 30 रुपये
(दोनों रूट की लंबाई करीब 19.9 कि मी है। ऐसे में अधिक तम किराया 30 रुपये और न्यूनतम किराया पांच रुपये होगा।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें