फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से चित्रकूट के हनुमानगंज के लिए नई बस सेवा शुरू

विज्ञापन
चित्रकूट की बस का हुआ शुभारंभ।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी से मध्य प्रदेश की सीमा तक यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार को नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने माल एवेन्यू से इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर होते हुए यूपी-एमपी बॉर्डर तक जाएगी।
विज्ञापन


चारबाग डिपो की यह बस रोजाना सुबह 8:30 बजे आलमबाग बस अड्डे से प्रस्थान करेगी। रास्ते में सुबह 10:30 बजे रायबरेली, सुबह 11:30 बजे ऊंचाहार, दोपहर 12:15 बजे सिराथू और दोपहर 1:15 बजे राजापुर होते हुए दोपहर 2:15 बजे चित्रकूट के हनुमानगंज पहुंचेगी। वापसी में यह बस हनुमानगंज से दोपहर 3:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

इतना होगा किराया
234 किमी की इस यात्रा के लिए 335 रुपये किराया तय किया गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि चित्रकूट मार्ग पर पहले से एक बस संचालित है, अब दूसरी बस आने से यात्रियों को काफी राहत होगी। परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गोस्वामी तुलसीदास के जन्मस्थान राजापुर होते हुए यह बस मध्य प्रदेश की सीमा से तीन किमी पहले तक जाएगी। बताया कि निगम के बेड़े में 1540 नई बसें जुड़ चुकी हैं और जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें भी लाई जाएंगी। वहीं, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि मेरी मांग पर परिवहन मंत्री ने इस रूट पर नई बस दी है।
विज्ञापन

फिर लेट हुए दयाशंकर, कुर्सी मंगाकर बैठ गए प्राविधिक शिक्षा मंत्री
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यक्रमों में देरी से पहुंचने की आदत सर्वविदित है। मुख्यमंत्री भी उनकी लेटलतीफी पर तंज कस चुके हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के आवास से बस सेवा का शुभारंभ होना था, लेकिन परिवहन मंत्री समय पर नहीं पहुंचे। इस दौरान जब प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल उनका इंतजार करते हुए थक गए तो कुर्सी मंगाकर वह आवास के बाहर ही बैठ गए। इस बीच उन्होंने परिवहन मंत्री को कई बार कॉल भी की, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सुबह 10:50 बजे आखिरकार बगैर प्रोटोकॉल ही परिवहन मंत्री मौके पर पहुंचे। परिवहन मंत्री के देर से पहुंचने पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिसका दिल बड़ा होता है, उनके पास लोग बड़े होते हैं। जब लोग बड़े होते हैं तो देर से आना स्वाभाविक है।

चित्रकूट की बस का हुआ शुभारंभ।

चित्रकूट की बस का हुआ शुभारंभ।

चित्रकूट की बस का हुआ शुभारंभ।

चित्रकूट की बस का हुआ शुभारंभ।

चित्रकूट की बस का हुआ शुभारंभ।

चित्रकूट की बस का हुआ शुभारंभ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें