फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 नए बीटीसी कॉलेजों से 3250 सीटें बढ़ीं

Thu, 12 Dec 2013 01:58 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में 65 कॉलेजों को संबद्धता देने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इसके आधार पर सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

इन कॉलेजों में बीटीसी की 3250 सीटें होंगी और इन पर इसी सत्र में प्रवेश दिया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य समिति ने विगत दिनों 67 निजी कॉलेजों को संबद्धता देने की मंजूरी देते हुए शासन से सहमति लेने के लिए भेज दिया था।

इसमें दो कॉलेजों को पहले संबद्धता आदेश जारी कर दिया गया था। इसमें 65 कॉलेजों को संबद्धता देने संबंधी आदेश बुधवार को जारी किया गया।

झांसी, वाराणसी, अलीगढ़, बरेली मंडल में एक-एक, बस्ती, गोरखपुर, देवीपाटन, कानपुर, आजमगढ़ और सहारनपुर मंडल में तीन-तीन, लखनऊ में सात, फैजाबाद, इलाहाबाद, मेरठ मंडल में आठ-आठ तथा आगरा मंडल में 12 कॉलेजों को संबद्धता देने संबंधी आदेश जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें