फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में फेंक गए नवजात बच्ची, कुत्तों ने नोंच डाला

Tue, 25 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में अकबरी गेट ढाल पर इरफानिया मदरसे के निकट एक नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लोगों ने आवारा कुत्तों को बच्ची का शव नोंचते देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर चौक पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवजात बच्ची का शव एक कपड़े में लपेटकर इरफानिया मदरसे के पास फेंका गया था। आशंका है कि आसपास के ही किसी नर्सिंग होम में गर्भपात कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी या फिर गर्भपात कराने वाली महिला के परिवारवाले इसे यहां फेंक गए। लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग
चौक के लोगों व अकबरी गेट ढाल के आसपास के दुकानदारों ने बच्ची के हत्यारों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस व प्रशासन ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम है। वहीं, पुलिस चौक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें