फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फेंके नवजात को कुत्तों ने बनाया अपना निवाला

Mon, 08 Aug 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शहर-ए-तहजीब फिर संवेदनहीनता के चलते शर्मसार हुआ। मोहनलालगंज में डॉन बास्को स्कूल के पास रविवार की दोपहर कपड़े में लिपटे नवजात को कुत्ते नोंच रहे थे। 
विज्ञापन


कुत्तों का झुंड देख राहगीरों को शक हुआ। तस्दीक की तो पता चला कि नवजात को कुत्ते निवाला बना रहे हैं। कई लोग जमा हुए और कुत्तों को भगाया। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि यह कहना मुश्किल है कि जब नवजात को फेंका गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं या शव ही फेंका गया था। इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने बताया कि डॉन बास्कों स्कूल की बाउंड्री के पास कोई नवजात बच्चे को फेंक गया था।
विज्ञापन


दोपहर कुत्ते इसे खींचते हुए सड़क पर ले आए। कुत्तों ने बच्चे के दाएं तरफ का हिस्सा लगभग नोंच डाला था। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो कुत्ते को डंडा लेकर दौड़ाया।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन करके शव भेजा मर्च्युरी

नवजात ‌शि‌शु - फोटो : demo pic
घेराबंदी करके उसे छुड़ाया गया। लोगों ने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी एसके मिश्रा को दी। एसडीम के निर्देश पर सीओ आलोक कुमार जायसवाल व इंस्पेक्टर रामपाल यादव पहुंचे। 

पुलिस ने छानबीन करके शव मर्च्युरी भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया शव करीब एक दिन पुराना है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहनलालगंज के ही किसी नर्सिंग होम में महिला ने प्रसव कराने बाद बच्चे को फेंका गया है। 

बच्चा पूर्ण विकसित था। अस्पतालों में अवैध गर्भपात कराने का गोरखधंधा धड़ल्ले से फलफूल रहा है। वहीं पुलिस आसपास क्षेत्र में हाल ही में हुए प्रसव की छानबीन कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें