फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के भावी डॉक्टरों ने ली शपथ 'मरीजों की सेवा में नहीं करेंगे भेदभाव'

Mon, 20 Aug 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद एमबीबीएस और बीडीएस के नए विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केजीएमयू में सोमवार को एमबीबीएस और बीडीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हो गईं। इससे पहले कलाम सेंटर में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने मरीजों की सेवा की शपथ ली। कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने स्टूडेंट्स को शपथ दिलाई कि वह किसी भी मरीज से उसकी जाति, धर्म, अमीरी और गरीबी के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे की रौनक देखते ही बनी।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि शपथ लेने के साथ ही कक्षाएं शुरू हो गई हैं। एंटी रैगिंग कमेटी चाक चौबंद है। रैगिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित छात्र को विश्वविद्यालय से बाहर कर दिया जाएगा।

कोई मां से लिपटकर रोया तो कोई पहुंचा बिंदास
बॉयज व गर्ल्स हास्टल के आसपास रविवार को ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुबह से लेकर शाम तक नवागत छात्र-छात्राओं के आने का सिलसिला जारी रहा। कोई रिक्शे से हॉस्टल तक पहुंचा तो कोई कार से। किसी को छोड़ने उनका पूरा परिवार आया था तो कोई अकेले पहुंचा। हालांकि अकेले आने वालों में गजब का उत्साह दिखा। जबकि परिवार के साथ आने वाले हॉस्टल जाते वक्त सुबकते नजर आए। बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे माता-पिता के  चेहरे पर संतोष का भाव था, लेकिन आंखों में बिछुड़ने का गम साफ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें