लखनऊ के क्वीन मेरी में मरीज के बाद स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव आने से यहां के रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों में वायरस को लेकर दहशत है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए यहां प्रसव की व्यवस्था बदली गई है।
नई व्यवस्था के तहत जिन गर्भवती महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनका प्रसव भूतल पर स्थित लेबररूम और ओटी में करवाया जा रहा है। जिन मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है उन्हें प्रथम तल पर बने लेबर रूम में रखा जाएगा। अभी तक संदिग्ध मरीजों की व्यवस्था केवल प्रथम तल पर थी। तीमारदारों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं।