फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती में कूड़ा रोकने के लिए नालों पर लगेगी जाली

Fri, 24 Oct 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती नदी तट स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण करते नगर आयुक्त गौरव कुमार, साथ में भोजपुरी समाज के
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गोमती तट स्थित कई घाटों का निरीक्षण किया। मार्ग प्रकाश व साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निर्देश दिए कि घाटों पर समुचित बैरिकेडिंग, पेड़ों की कटाई-छंटाई और घास कटाई का काम समय से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोमती में गिरने वाले नालों पर जाल लगाकर कूड़े को रोका जाए। नदी में उतराते पदार्थों को लगातार हटाने का काम नाव पर श्रमिक लगाकर किया जाए। घाटों पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती, कचरा उठाने के लिए विशेष वाहन लगाने के लिए कहा। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, साफ-सुथरे डस्टबिन लगाने और पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के भी निर्देश दिए। नागरिकों से भी अपील की कि गोमती में मूर्तियां व अन्य पूजन सामग्री प्रवाहित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें