फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली महिला एक किलो 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार, बाजार में कीमत 54 लाख रुपये

Wed, 10 Jul 2019 08:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
अफीम के साथ पकड़ी गई नेपाल की रहने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा पर एक नेपाली महिला को एक किलो 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54 लाख रुपये कीमत बताया गया है। 
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल के 42 वी वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी ररुपईडीहा और रुपईडीहा पुलिस के साथ सयुंक्त चेकिंग चल रही थी।

उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक नेपाली महिला अफीम की बड़ी खेप नेपाल से भारत ले जाने वाली है। सूचना के आधार पर जब एसएसबी और पुलिस की सयुक्त टीम जांच पड़ताल को और गंभीरता से करने लगी।
विज्ञापन


तभी मुखबिर द्वारा बताए हुए हुलिए की एक महिला नेपाल से आते हुए दिखाई दी। जब उस महिला को रोक कर महिला कार्मिक के द्वारा चेक किया गया तो उसके पास से 1.8 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

अफीम की कीमत लगभग 54,00,000 रुपये आंकी गई है। पकड़ी गई महिला की पहचान नेपाल के जिला जजरकोट के ग्राम रकड़ा निवासी काली क्षेत्री पत्नी करवीर, उम्र 62 साल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा मनीष कुमार पांडे ने बताया कि महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें