फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Violence: नेपाली शोधार्थी बोले- चारों तरफ आग का गोला, सीमाएं बंद और शोध कार्य पूरी तरह प्रभावित

Wed, 10 Sep 2025 04:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे नेपाली शोधार्थियों ने बताया कि हालात इतने खराब हैं कि शोध कार्य और आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हजारों पर्यटक नेपाल में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
नेपाली शोधार्थी विष्णु पौडेल व महेश पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल इस समय आग के गोले में तब्दील है। सड़क पर मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष जारी है। सरकारी दफ्तर जल रहे हैं, नेता जान बचाकर भाग रहे हैं। राजधानी से लेकर पर्यटन स्थलों तक सन्नाटा पसरा है। बीते तीन दिनों से युवाओं का हिंसक आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे नेपाली शोधार्थियों ने अमर उजाला को फोन पर यह आंखों देखी स्थिति बताई है।

विज्ञापन


नेपाली युवाओं के इस आंदोलन का छात्रों और पर्यटकों पर खासा असर पड़ा है। लखनऊ विश्वविद्यालय, बीबीएयू, गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में पढ़ रहे नेपाली छात्रों ने बताया कि भारत-नेपाल की सभी सीमाएं बंद हैं, हवाई यात्रा भी रोक दी गई है। उनके अलावा हजारों पर्यटक जो हाल ही में काठमांडू, लुंबिनी, नगरगोट, गोसाइँकुंडा और बांदीपुर पहुंचे थे, बॉर्डर सील होने के कारण वापस नहीं आ पा रहे।

ये भी पढ़े- भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: जिलाधिकारी, एसपी व कमांडेंट ने लिया जायजा, बोले- पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Nepal Protest : यूपी में हाई अलर्ट घोषित, नेपाल से जुड़ी हर सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही निगरानी, बनाई गई टीम
 

विज्ञापन

यही इच्छा... जल्द सुधरें स्थितियां

नेपाली शोधार्थी  महेश पांडेय  ने बताया कि मैं गोरखपुर के डीडीयू से पीएचडी कर रहा हूं। बॉर्डर बंद है। आंदोलन के कारण शोधकार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन दिनों से हिंसा आगजनी में बदल चुकी है। आम जिंदगी भी बुरी तरह प्रभावित है। बस यही चाहता हूं कि हालात काबू में आए। 

नेपाल से वापसी हुई मुश्किल
नेपाली शोधार्थी विष्णु पौडेल ने बताया कि सरकार बैकफुट पर है। हिंसा की चपेट में शिक्षण संस्थान व पर्यटन स्थल भी हैं। मैं लखनऊ के बीबीएयू से शिक्षाशास्त्र में शोध कर रहा हूं। मेरे जानने वाले ऐसे कई लोग हैं, जो नेपाल से भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया को लेकर युवाओं में जो गुस्सा है, उससे यह साफ है कि आंदोलन अभी लंबा चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें