फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: भारत की तरह नेपाल भी सीमा पर बनाएगा बैरियर, शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर अफसरों के बीच हुई बैठक

Mon, 01 Apr 2024 06:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर भारत -नेपाल उच्चाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें डीआईजी देवीपाटन, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी व एसपी शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नेपाल सीमा पर चाक, चौबंद इंतजाम किए जा रहे है। सीमा सुरक्षा को लेकर सोमवार को नेपाल व भारत के पांच जिलों के डीएम व एसपी व एसएसबी के अफसरों की बैठक हुई। इसमें डीआईजी देवीपाटन मंडल भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि भारत के साथ ही नेपाल भी अपने क्षेत्र में बैरियर बनाकर सीमा पार करने वाले अराजतकतत्वों की निगरानी करेगा। इसके साथ ही दोनों देश अपने-अपने यहां सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर एक दूसरे को सौंपेंगे। इसके अलावा चुनाव के दौरान 48 घंटे तक सीमा सील करने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी होगी। सीमा पार करने वाले लोगों को बिना पहचान पत्र दिखाए आने व जाने भी नहीं दिया जाएगा। यह सब बातें सुरक्षा को लेकर तय की गई है।

ये भी पढ़ें - अनूप जलोटा बोले- दुनिया भर से आने वाले लोगों की पहली पसंद अब ताजमहल नहीं अयोध्या है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निर्दलीय नहीं, सीतापुर मतदाताओं का दलों पर भरोसा, 89 प्रत्याशी आजम चुके हैं किस्मत




भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित आईसीपी रुपईडीहा सभागार में सोमवार को भारत व नेपाल के कई जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बरतने, अपराधियों पर लगाम लगाने सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के दिन सीमा पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी, अपराधियों की धरपकड़ सीमा के दोनों तरफ कैसे की जाए जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर अपराधियों को संरक्षण ना मिल सके आदि महत्पूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई।
विज्ञापन


इस दौरान नेपाल देश के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल राष्ट्र की ओर से आवश्यक स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। बैठक में भारत से देवीपाटन मंडल डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम बहराइच मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला, डीएम बलरामपुर अरविंद सिंह, एसपी केशव कुमार, एसपी श्रावस्ती घनश्याम चौरसिया, डीएम व एसपी पीलीभीत और लखीमपुर खीरी, एसएसबी 42वीं वाहिनी के उपकमाडेंट अनिल यादव, पार्थ सारथी शामिल रहे। वहीं, नेपाल से बांके डीएम श्रवण कुमार, एसपी सुभाष चंद्र बोहरा, दांग डीएम राम बंधु सुवेदी, एसपी राम बहादुर केसी, बर्दिया, कंचनपुर, कैनाली आदि जिलों के डीएम-एसपी सहित 30 बटालियन एसपी बिमल दांगी मौजूद रहे। वर्चुअल लखनऊ के आईजी व पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे।

बहराइच में ही नेपाल की 105 किलोमीटर खुली सीमा
लोकसभा चुनाव के दौरान सीमापार से अराजकतत्वों द्वारा खलल डाली जा सकती है। इसको लेकर पुलिस व एसएसबी ने तैयारी तेज कर दी है। सीमावर्ती जिले बहराइच में ही करीब 105 किलोमीटर खुली सीमा नेपाल की पड़ती है। इसके अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी जिले से भी नेपाल की खुली सीमा है। इस क्षेत्र में जंगल भी काफी मात्रा में है। ऐसे में अपराधी जंगल के रास्ते भी आ सकते है। इन सब बातों को ध्यान रखते हुए सीमा पर व्यवस्था चाकचौबंबद की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें