फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह ने परिवार संग रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, किया पूजन-अर्चन

Sun, 14 May 2023 11:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह रविवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद परिवारीजनों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन
रामलला के दर्शन करते राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ उन्होंने सरयू पूजन भी किया। उनके साथ राजपरिवार के करीब 30 सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह ने इससे पहले शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। वे रविवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद परिवारीजनों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। इसके बाद सरयू तट पर मां सरयू का पूजन-अर्चन कर राम की पैड़ी को भी देखा। सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद द्विवेदी ने बताया कि नेपाल राजपरिवार के राजा ज्ञानेंद्र विक्रम ने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या आकर दर्शन-पूजन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें