फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में 15 साल की किशोरी से पड़ोसी सब्जी दुकानदार ने दुष्कर्म किया। रविवार को किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद की रहने वाली 15 साल की किशोरी परिवार संग मड़ियांव इलाके में रहती है। किशोरी के पिता के अनुसार पड़ोस में सब्जी विक्रेता दुर्गेश मौर्य रहता है। शनिवार को दुर्गेश शादी में गया था। उसकी पत्नी ने किशोरी को अपने घर में सोने के लिए बुला लिया। रात करीब 11 बजे दुर्गेश शादी से लौटा। उसने किशोरी को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। कुछ देर बाद दुर्गेश और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गई।
रात करीब दो बजे आरोपी दुर्गेश ने कमरे में सो रही किशोरी से दुष्कर्म किया। सुबह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर पिता उसे लेकर मड़ियांव थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें