फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसी ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर पिता से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनी नगर। बंथरा इलाके में रहने वाली युवती से गांव के ही अखिलेश ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती के पिता के साथ मारपीट भी की। इस संबंध में युवती के पिता की तहरीर पर बंथरा थाने में अखिलेश के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

युवती के पिता के अनुसार मंगलवार देर रात करीब एक बजे उनकी बेटी घर से शौच के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अखिलेश राजपूत ने युवती को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया और मदद के लिए शोर मचा दिया। बेटी का शोर सुन पिता मदद के लिए पहुंचे और आरोपी की हरकत पर विरोध किया। इस पर अखिलेश भड़क उठा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। खुद को फंसता देख आरोपी उनको धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें