फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जबरन शादी करने व धर्मांतरण का दबाव डालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम। तालकटोरा की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर जबरन शादी और धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले फरदीन खान को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर ठाकुरगंज के इरम स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बुधवार को तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार की रहने वाली युवती ने बताया कि दो वर्ष पहले सोशल मीडिया से उसकी फरदीन से पहचान हुई थी। आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाने के बाद फरदीन ने शादी का दबाव बनाकर 20 अक्तूबर 2024 को धोखे से निकाहनामा पर हस्ताक्षर करवा लिए। विरोध पर आरोपी ने बाद में अपना भी धर्म परिवर्तन करने का भरोसा दिलाया।

पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन बाद फरदीन उसे कलमा पढ़ने और मुस्लिम रीति-रिवाज से रहने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर कई बार उसकी पिटाई की। आरोप है कि पेट में लात मारने से उसका गर्भपात हो गया। शिकायत करने पर उसे बेचने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि ठाकुरगंज के कश्मीरी बाग का रहने वाला आरोपी फरदीन गैस डिलीवरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें