फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर नवविवाहिता पर पड़ोसी ने चाकू से किया हमला

विज्ञापन
घायल शिवानी।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के भूहर इलाके में होरी लाल मंदिर के पास रहने वाली नवविवाहिता शिवानी (25) पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसी सोनू ने घर में घुसकर चाकू से कई वार कर दिए। महिला के चेहरे पर चोट आने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोप है सोनू नकदी व जेवर भी लूट ले गया है। पुलिस लूट की बात से इन्कार कर रही है।

शिवानी के पति नरेश डालीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। इनकी पांच माह पहले ही शादी हुई है। बुधवार सुबह नरेश ड्यूटी पर चले गए। घर में शिवनी थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सब्जी काट रही थीं। तभी पड़ोसी सोनू छत से घर में घुस आया।
शिवानी ने शोर मचाया तो सोनू ने सब्जी काटने वाला चाकू छीनकर चेहरे पर वार कर दिया। मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। नरेश और ठाकुरगंज पुलिस भी पहुंच गई। शिवानी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें