फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीडीओ की नौकरी के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वीडीओ परीक्षा में पास कराने और नौकरी लगवाने का झांसा देकर बलिया के टैगोरनगर निवासी चंद्र भूषण चौबे से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने आरोपी अनुराग यादव के खिलाफ 24 मार्च को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चंद्रभूषण चौबे के मुताबिक, 2024 में उनकी पहचान गोमतीनगर विवेकखंड निवासी अनुराग यादव से हुई। अनुराग ने नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगे। चंद्रभूषण ने 25 लाख रुपये अनुराग के बताए आईसीआईसीआई बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
अनुराग ने चयन सूची का स्क्रीनशॉट चंद्रभूषण को भेजा। हालांकि, परिणाम आया तो लिस्ट में नाम नहीं था। उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने बीकेटी रैथा रोड पर 30 लाख कीमत की जमीन दिखाई। पांच लाख रुपये और ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें