फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों चर्चा में है अपनी शादी तोड़ने वाली लखनऊ की ये लड़की

Wed, 20 Apr 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बहादुर बेटी ने ल‌िया बहादुर फैसला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लखनऊ की जागरूक बिटिया नेहा ने ससुराल में शौचालय न होने पर दो दिन पहले शादी से इंकार कर दिया था। रविवार को वह सात फेरों के बंधन में बंध गईं।
विज्ञापन


रविवार को नेहा का विवाह उनके फैसले की कद्र करने वाले दूसरे लड़के सर्वेश के साथ हुआ। नेहा श्रीवास्तव अंबेडकर नगर एलडीए कालोनी में किराए पर अपनी मां मिथलेश के साथ रहती थीं। 

नेहा के पिता रामप्रसाद का देहांत हो चुका है। परिवार में चार शादीशुदा बहनें सुमन, मोनी, कामिनी और पूजा हैं। घर का गुजारा पिता की मुट्ठी भर पेंशन से होता है। यही वजह रही कि बहनों में सबसे छोटी नेहा को इंटर से पहले ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी। 
विज्ञापन


नेहा कानपुर के देहली सुजानपुर में रहने वाली बहन के घर आती-जाती हैं। नेहा के जीजा प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ महीने पहले नेहा की शादी गुजैनी अंबेडकर नगर कानपुर के एक लड़के से तय हुई थी। लड़के के घर में शौचालय नहीं था।
Trending Videos
विज्ञापन

नए हमसफर ने क‌िया साथ देने का वादा

पत‌ि के साथ नेहा - फोटो : ani
नेहा ने आपत्ति की तो लड़के के घरवालों ने आश्वासन दिया कि शादी से पहले शौचालय बनवा लेंगे। आश्वासन के बाद नेहा के घरवालों ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद द्वारा 17 अप्रैल को डीएवी लॉन में आयोजित सामूहिक विवाह में नेहा और उस लड़के के विवाह का पंजीकरण करा लिया और वरीक्षा सहित दूसरी रस्में भी पूरी कर दीं। 

नेहा के ससुराल वाले शौचालय बनवाने की बात टालते रहे। अब जब शादी के दो दिन बाकी रह गए तो भी ससुराल वालों ने शादी के बाद शौचालय बनवाने की बात कही। लेकिन, नेहा इसके लिए तैयार नहीं हुई। 

उसने 15 अप्रैल को अपने घरवालों से बात की और साफ कहा कि वह ऐसे घर में विवाह नहीं करेगी, जहां शौचालय नहीं है और विवाह तोड़ दिया। नेहा के इस कदम से बेहद खुश उसकी बुजुर्ग मां और पांच बहनों सहित पूरे परिवार ने नेहा को सराहा।

वहीं नेहा के परिवारवालों ने सामूहिक विवाह कराने वाली संस्था राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जरिए नेहा का विवाह दूसरे लड़के से तय कर दिया। नेहा की शादी रविवार को सर्वेश से हुई। नेहा के पति सर्वेश का कहना है, वह शौचालय अभियान के लिए महिलाओं को जागरूक करने के काम में नेहा का साथ देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें