फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल के कौटिल्य ने 165 सीईओ को बताया, कैसे बनें बिजनेसमैन?

Mon, 18 Apr 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल/घरौडा।
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित ने शनिवार को एक और कारनामा कर दिखाया। दुनिया से जुड़ी हर जानकारी का पल भर में उत्तर देने वाले
विज्ञापन

आठ साल के इस बालक ने नई दिल्ली में पहली बार बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज सहित देश की 165 नामी कंपनियों के सीईओ को 21वीं सदी का भारत निर्माण विषय पर
संबोधित किया। यह सेमिनार आईआईएम नेटवर्क एडवांटेज इंडिया की ओर से आयोजित किया गया।

कौटिल्य ने अपने संबोधन से सेमिनार में मौजूद सीईओ व अन्य लोगों को हैरत में डाल दिया। नामी कंपनियों के सीईओ ने गूगल ब्वॉय के साथ सेल्फी ली और बधाई दी।
दिल्ली के द्वारका में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पहली महिला आईपीएस किरण बेदी ने किया। सेमिनार में संबोधन को लेकर गूगल ब्वॉय व
विज्ञापन

उसके परिजनों में उत्साह का दिखाई दे रहा था,क्योंकि कौटिल्य ने पहली बार इस प्रकार के सेमिनार में हिस्सा लेना था।

दस मिनट तक संबोधन
कौटिल्य ने सेमिनार में दस मिनिट का भाषण दिया। उसने बताया कि हम अपने बच्चों को भविष्य का उद्योगपति या बिजनेसमैन कैसे बनाएं। कौटिल्य ने अपना पूरा भाषण
अंग्रेजी में दिया, जिसे सुनकर सेमिनार में मौजूद लोग आश्चर्यचकित हो गए। कई नामी कंपनियों के सीईओ ने गूगल ब्वॉय की तारीफ में पुल बांधे और बधाई दी। कौटिल्य के
पिता सतीश शर्मा ने बताया कि कौटिल्य के जीवन का यह पहला अवसर था, जब उसने ऐसे सेमिनार में संबोधित किया। कार्यक्रम में कौटिल्य को बतौर गेस्ट स्पीकर
आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन

कौन है कौटिल्य

गूगल ब्वॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य पंडित - फोटो : amarujala
कौटिल्य पडित का जन्म 24 दिसम्बर 2007 को करनाल जिले के गांव कोहड़ में हुआ। असाधारण प्रतिभा सम्पन्न कौटिल्य ने महज 5 वर्ष 10 महीने की आयु में ही विश्व
भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, घरेलू उत्पाद व राजनीति जैसे विभिन्न विषयों से सम्बन्धित प्रश्नों के पल भर में उत्तर देकर सबको चौंका दिया था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के
विशेषज्ञ (मनोवैज्ञानिक) उसकी स्मृति क्षमता का अध्ययन कर रहे हैं। 14 अक्टूबर 2013 को कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर
पहुंचकर कौटिल्य ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और हाजिर जवाबी का परिचय दिया था।

जिंदगी जीने का अंदाज: एक सामान्य शिक्षक परिवार में पैदा हुआ कौटिल्य सामान्य जीवन जी रहा है। वह अपने दादा जयकृष्ण शर्मा को आदर्श और गुरु मानता है। एसडी
मॉडर्न स्कूल में पढ़ता है, उसी में माता, पिता और दादा अध्यापक हैं। स्कूल से लौटकर एक घंटा पढ़ाई करता है। कई बार सुबह चार बजे उठकर अपने दादा के साथ घूमने
जाता है और उनसे पढ़ाई की चर्चा करता है।

आईक्यू: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने कौटिल्य का परिक्षण किया है। उनका मानना है कि इस बालक का आईक्यू करीब 130 हो सकता है। महान वैज्ञानिक अलबर्ट
आइंस्टीन का आईक्यू करीब 160-190 था।

ध्येय वाक्य: ऐसी कार बनाऊंगा जो उड़ेगी और दुनिया को अंतरिक्ष की सैर कराएगी। पुष्पक विमान से बेहतर होगी, चारों ओर से खुली होगी। जमीन पर भी सबसे तेज फर्राटा
भरने वाली कार से लोग घंटों की दूरी मिनटों में तय करेंगे। न खर-खर की होगी आवाज और न होगा ध्वनि प्रदूषण।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें