फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत : नीरज सिंह

Thu, 18 Jun 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा नेता नीरज सिंह व अन्य और कार्यक्रम में मौजूद लोग
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर बुधवार को इंटौजा क्षेत्र में मुख्य अतिथि व भाजपा नेता नीरज सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। भाजपा नेता ने कहा कि उनका संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। युवा पीढ़ी महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस एवं आत्मसम्मान का संदेश छोड़ा। प्रतिमा स्थापना जैसे आयोजन समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। आयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर दिग्विजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, दिनेश तिवारी, अरुण सिंह समेत अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा नेता नीरज सिंह व अन्य और कार्यक्रम में मौजूद लोग

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा नेता नीरज सिंह व अन्य और कार्यक्रम में मौजूद लोग

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा नेता नीरज सिंह व अन्य और कार्यक्रम में मौजूद लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें