लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि एनडीए की परीक्षा 18 अप्रैल को अपने निर्धारित समय पर कोविड नियमों का पालन कराते हुए संपन्न कराई जाएगी। उनके अनुसार परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड ही उसका पास होगा। एडमिट कार्ड दिखाकर वह परीक्षा केंद्र आ जा सकेंगे।
उधर, शनिवार रात से सोमवार सुबह तक लगने वाले कर्फ्यू के दौरान शासनादेश के अनुसार सख्ती का पालन होगा। परीक्षा के बारे में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमर पाल सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और अपराह्न 2 से शाम 4:30 बजे के बीच परीक्षा होगी। परीक्षा से जुड़े कर्मियों को भी परीक्षार्थियों की भांति परिचय पत्र के आधार पर आने-जाने की सुविधा रहेगी।