फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौवीं बार टली एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में मंगलवार को फिर सुनवाई नहीं हो सकी। केस लंच के बाद लगा था और मगर कोर्ट लंच के बाद नहीं बैठी। अब 31 अक्तूबर को नई तारीख दी गई है।
विज्ञापन


अंसल मामले को लेकर जुलाई से अब तक नौ बार सुनवाई टल चुकी है। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि केस की सुनवाई में लंबा वक्त लगेगा। एनसीएलटी ने अंसल को फरवरी में दिवालिया घोषित किया था। इसी के खिलाफ सुनवाई को लेकर एनसीएलएटी में आवंटियों और निवेशकों ने केस दायर किया है।

आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि एक जुलाई से अब तक नौ बार केस की सुनवाई लग चुकी है। अभी कोर्ट का स्टे प्रभावी है। ऐसे में अंसल कंपनी सुशांत गोल्फ सिटी काॅलोनी किसी और को हैंडओवर नहीं कर पाएगी। फैसले का इंतजार करीब पांच हजार आवंटियों और निवेशकों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें