माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। 3 यूपी नेवल एनसीसी यूनिट की ओर से गोमती रिवरफ्रंट पर पुनीत सागर अभियानः क्लीन गोमती, ग्रीन गोमती के तहत इंटर-बटालियन कायक(एक प्रकार की नाव) रेस का आयोजन किया गया।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। लखनऊ एनसीसी ग्रुप के तहत विभिन्न बटालियनों के अधिकारी, एएनओ, पीआई स्टाफ, जीसीआई व एनसीसी कैडेटों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैडेटों ने नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के रोक के लिए जागरुकता फैलाई। इंटर बटालियन कायक रेस में कैडेटों ने जोश का परिचय दिया। उनकी सहनशक्ति, टीम वर्क और जलकौशल की उत्कृष्ट झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए तथा कैडेटों के अनुशासन एवं उत्साह की सराहना की।