फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेना को मिले 41 अधिकारी, हुआ कमीशनिंग समारोह

विज्ञापन
सेना को मिले 41 अधिकारी, हुआ कमीशनिंग समारोह
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को नॉन-टेक्निकल अधिकारियों का कमीशनिंग समारोह आयोजित किया गया। इसमें 41 अधिकारियों की अलग-अलग रैंकों में कमीशनिंग हुई।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कोर के मेजर एलजे सिंह अशोक चक्र ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता कोर के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेन्द्र सिंह ने की। मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल विनोद कुमार पात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर(जेसीओ) और 40 नॉन-कमीशनिंग अफसरों(एनसीओ) को मिलाकर 41 अधिकारी सेना को मिले। यह इन सभी सैनिकों के लिए यादगार पल था, जो अपनी वर्तमान रैंक से कमीशंड अधिकारियों के प्रतिष्ठित कैडर में शामिल हुए। लेफ्टिनेंट जनरल शिवेन्द्र सिंह ने नए कमीशंड अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन पर सौंपी गई महत्वपूर्ण भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को दोहराया। उन्होंने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन, दोनों में नैतिकता, ईमानदारी व वफादारी के मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया। समारोह में नए कमीशंड अधिकारियों के रिश्तेदारों और एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के अधिकारियों, जेसीओ और ओआर ने भाग लिया।

सेना को मिले 41 अधिकारी, हुआ कमीशनिंग समारोह

सेना को मिले 41 अधिकारी, हुआ कमीशनिंग समारोह

सेना को मिले 41 अधिकारी, हुआ कमीशनिंग समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें