फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हजरतगंज में जिला जज के आवास के पास कार की पिछली सीट पर मिला एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मी का शव

Thu, 21 Mar 2024 02:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डालीबाग में जिला जज के आवास के पास एक रिटायर्ड कर्मचारी का शव कार की पिछली सीट पर बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मनोज कुमार श्रीवास्तव का शव कार की पिछली सीट पर मिला है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग में जिला जज के आवास के पास कार के अंदर एनबीआरआई के सेवानिवृत्त कर्मी मनोज कुमार श्रीवास्तव का शव मिला है। शव कार की पिछली सीट पर पाया गया। घटना की जानकारी पर सनसनी फैल गई। मामले की जांच की जा रही है। मृतक कर्मचारी छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुआ था।
विज्ञापन


मनोज कुमार श्रीवास्तव गुडंबा के गायत्री पुरम कॉलोनी के रहने वाले थे। वह बुधवार सुबह अपनी क्रेटा कार से एनबीआरआई ऑफिस आये थे और दोपहर को ऑफिस से अकेले निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे।

इस पर रात 2 बजे परिजनों ने गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उनके दोनों मोबाइल आन थे। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर कार तक पहुंची और कार से शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें