फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द ही सैलानी बड़े इमामबाड़े में नवाबी ठाटबाट से हो सकेंगे रूबरू

Thu, 05 May 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • पंजीकृत गाइड के लिए लागू होगा पजामा और शेरवानी का ड्रेस कोड 
  • ट्रस्ट के प्रस्ताव पर 12 मई की बैठक में डीएम लगाएंगे मुहर
  • इसे 15 मई से कर दिया जाएगा लागू 
विज्ञापन
बड़ा इमामबाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की पहचान माने जाने वाले ऐतिहासिक बड़े इमामबाड़े की सैर के दौरान अब सैलानियों को न सिर्फ धरोहर की खूबसूरती निहारने का मौका मिलेगा बल्कि नवाबी ठाटबाट से भी रूबरू हो सकेंगे। 
विज्ञापन


हुसैनाबाद ट्रस्ट ने गाइडों के लिए ड्रेस कोड का प्रस्ताव तैयार किया है, जो नवाबी दौर की याद ताजा करेगा। प्रस्ताव पर जिला प्रशासन की मुहर लगने के बाद गाइड लखनवी परिधान पजामा और शेरवानी में नजर आएंगे। 

ड्रेस कोड लागू करने का उद्देश्य पर्यटकों को नवाबी अंदाज से रूबरू कराने के साथ ही सैलानियों को फर्जी गाइडों से निजात दिलाना है। हुसैनाबाद ट्रस्ट के नामित सचिव व एडीएम सिटी (पश्चिम) जयशंकर दुबे ने बुधवार को बताया कि ट्रस्ट स्तर पर गाइडों की ड्रेस कोड का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसे 12 मई को डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। डीएम की संस्तुति के बाद इसे 15 मई से लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेरिटेज जोन में घूमने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए जल्दी ही सतखंडा से छोटा इमामबाड़ा तक बैट्री युक्त रिक्शा का संचालन भी शुरू किया जाएगा।

प्रशासन पहले ही सतखंडा, पिक्चर गैलरी, घंटाघर, बड़ा इमामबाड़ा व छोटे इमामबाड़ा तक साइकिल ट्रैक बनवाने के साथ ही मुफ्त साइकिल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना शुरू करने का ऐलान कर चुका है। 
विज्ञापन

परिसर में होगी ऑफ टिकटिंग की सुविधा

बड़ा इमामबाड़ा - फोटो : demo pic
उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट जिला प्रशासन के सहयोग से बड़ा इमामबाड़ा (भूलभुलैया) घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को मुहैया कराई जाने वाली गाइड सुविधा को और बेहतर बनाएगा।

इसके लिए ट्रस्ट द्वारा पंजीकृत गाइड को अलग पहचान दिलाने के लिए लखनवी कल्चर से जुड़े परिधान पजामा और अचकन को बतौर ड्रेस कोड लागू कराया जाएगा। इसका उद्देश्य गाइड के नाम पर बाहरी लोगों द्वारा पर्यटकों को ठगे जाने की बढ़ती घटनाओं को रोकना है।

हुसैनाबाद ट्रस्ट के नामित सचिव व एडीएम सिटी (पश्चिम) जयशंकर दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पुराने लखनऊ से जुड़े हेरिटेज स्थलों व भवनों को पर्यटन के नक्शे पर नया मुकाम दिलाने के लिए दो चरण की कार्य योजना तैयार की गई है।

इसमें पहले दौर के प्रस्तावित कार्यों का क्रियान्वयन 31 मई तक और दूसरे चरण के कार्य 30 अक्तूबर तक पूरे कराने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ऑफ टिकटिंग का कियोस्क भी जल्दी परिसर में संचालित किया जाएगा।

जिससे दर्शकों को घूमने-फिरने का टिकट पाने के लिए परेशानी न उठानी पड़े। 12 मई को हुसैनाबाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में जिलाधिकारी अंतिम तौर पर ट्रस्ट द्वारा तैयार कार्ययोजना पर चर्चा के बाद इसे लागू किए जाने की संस्तुति प्रदान करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें