फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप छोटा सिलेंडर यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान

Thu, 05 May 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
छोटे अवैध सिलेंडरों की खरीद-बिक्री पर रोक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अवैध रीफिलिंग व अवैध छोटे सिलेंडरों की धरपकड़ के लिए बुधवार को भी आपूर्ति विभाग व बाटमाप विभाग की संयुक्त टीम ने तीन जगह छापेमारी की। इस दौरान आठ छोटे अवैध सिलेंडरों सहित 18 छोटे व बड़े घरेलू सिलेंडर सहित चार रिफिलर, तीन रेग्यूलेटर तौल मशीन सहित अन्य उपकरण जब्त किए।
विज्ञापन


इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम की धारा 3/7 के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। 

एडीएम आपूर्ति अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गठित टीम ने बुधवार को शिकायत के बाद आनंद नगर मस्जिद के समीप और गुलजार नगर मुव्वया पुल के नीच संचालित दुकानों पर छापेमारी कर वहां घरेलू सिलेंडरों से छोटे अवैध सिलेंडरों में की जा रही रीफिलिंग को पकड़ा।

मौके से टीम ने पांच घरेलू, तीन छोटे अवैध सिलेंडरों सहित अन्य उपकरण बरामद कर जब्त किए। इस मामले में आरिफ नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे अवैध सिलेंडरों की बिक्री पर रोक

दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे है कारोबार - फोटो : amar ujala
इसी तरह एक अन्य टीम ने पारा इलाके में उर्मिला गेस्ट हाउस के समीप आकांक्षा किचन सेंटर पर छापा मार कर वहां हो रही अवैध रीफिलिंग के साथ तीन घरेलू व पांच छोटे अवैध सिलेंडर और उपकरण जब्त कर संचालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की है।

हर तीसरे दिन बम बनकर फूट रहे छोटे अवैध सिलेंडरों की खरीद-बिक्री पर भले ही प्रशासन ने रोक लगा रखी है। बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि दुकानदार रोक को धता बताते हुए धड़ल्ले से इसका कारोबार कर रहे हैं। 

दुकानों में छोटे सिलेंडरों का भंडार लगा है। खुले में अवैध तरीके से गैस रीफिलिंग का धंधा भी फलफूल रहा है। कई दुकानदारों ने तो इसके लिए गोदाम तक बना रखे हैं। आर्डर देते ही चोरी छिपे यह सिलेंडर ग्राहकों को मिल जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें