फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दस दिन होगी देवी अराधना, जानें कैसे बना अजब संयोग

Wed, 21 Sep 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दस दिन बाद दस दिनों के शारदीय नवरात्र एक  अक्तूबर से शुरू होने जा रहे हैं। द्वितीया तिथि की वृद्धि के चलते इस बार श्रद्धालु 10 दिनों तक देवी की पूजा-अर्चना करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ये संयोग अरसे बाद मिला है। 
विज्ञापन


एक अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्र 10 अक्तूबर को नवमी तक चलेंगे और विजया दशमी 11 अक्तूबर को मनाई जाएगी। नवरात्र को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, शहर में जगह-जगह सजने वाले दुर्गा पूजा पंडालों में भी साज-सज्जा सजावट का दौर जोर पकड़ने लगा है। 

काली बाड़ी मंदिर के सजावटी द्वार ‘सैल्यूट टू इंडियन आर्मी’ थीम पर सजेगा तो मॉडल हाउस का पंडाल गुजरात के नामी मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है।

आचार्य प्रदीप ने बताया कि एक अक्तूबर की भोर 4:29 बजे से आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। 16 दिन का पक्ष होने के चलते इस बार द्वितीया 60 घड़ी की बजाय लगभग 65 घड़ी की होगी। 
विज्ञापन


इसके चलते इस बार 10 दिनों तक नवरात्र चलेंगे। पहला और अष्टमी का व्रत रहने वाले लोग एक अक्तूबर और 9 अक्तूबर को व्रत रखेंगे। नवमी का व्रत पूजन 10 अक्तूबर को होगा। विजयदशमी 11 अक्तूबर को रहेगी। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार मां का आगमन अश्व पर हो रहा है और गमन मुर्गे पर हो रहा है। अशुभ फल कारक के अलावा उथल-पुथल हो सकता है।
विज्ञापन

पंचमी पर ‌व‌िराजेगी मां

गुजरात के हनुमान मंदिर की तर्ज पर होगी सजावट - फोटो : amar ujala
नवरात्र आगमन के चलते चौक के बड़ी काली जी मंदिर, छोटी काली जी मंदिर, संतोषी माता मंदिरों में धीरे-धीरे सजावट की तैयारियां शुरू हो रही है। नवरात्र के सभी दिन थीम शृंगार और पूजन के लिए जानी जाने वाले मां बाघम्बरी पूर्वी देवी मंदिर, शास्त्रीनगर दुर्गा मंदिर में भी हर साल की तरह फल, सब्जियों, खिलौनों, मेवों मसालों से होंगे।

संदोहन माता मंदिर, संकटा देवी मंदिर, त्रिवेणीनगर योगी नगर दुर्गा मंदिर, मदेयगंज दुर्गा मंदिर, चिनहट के मां जानकी मंदिर, कैसरबाग दुर्गा मंदिर, हाथी बाबा वाले मंदिर, समेत डालीगंज, अलीगंज, महानगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर के मंदिरों में भी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।

काली बाड़ी मंदिर में इस बार सैल्यूट टू आमी थीम पर द्वार सजेंगे। काली बाड़ी मंदिर के गौतम भट्टाचार्या ने बताया कि कोलकाता चंदनरग की लाइट से पांच द्वार बनाए जाएंगे। 30 को ओपनिंग होगी।

मुख्य द्वार जल, थल, वायु सेना को सलाम करती रहेगी। इसके अलावा दक्षिणेश्वर मंदिर समेत तमाम थीम पर गेट सजेंगे। काली बाड़ी के अलावा हीवेट रोड और सहारा जानकीपुरम में चंदरनगर की लाइटनिंग के गेट सजेंगे।

मॉडल हाउस दुर्गा पूजा पंडाल को गुजरात के मंदिर की तर्ज पर सजाया जा रहा है। पूजा समिति के विनोद कुमार तिवारी डालू भाई ने बताया कि इस बार की हमारी थीम सैकड़ों साल पुराने गुजरात लांगरपुर के हनुमान मंदिर पर आधारित है।कलाकार असीम मेटिया पंडाल बनवा रहे हैं। पंडाल का वास्तविक रंग को लेकर हम काम रहे हैं। 6 अक्तूबर को पंचमी पर मां ‌व‌िराजेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें