भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बदलने का अहम निर्णय लिया है। आयोग ने वर्ष 1999 बैच के आईएएस नवदीप रिणवा को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित करने का आदेश जारी किया है। वह वर्तमान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला का स्थान लेंगे। आयोग ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह नवदीप रिणवा के सभी पदभार को तत्काल समाप्त कर देंगे।