फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोज की नज्र 21 को 3.37 बजे

Fri, 15 Mar 2019 12:30 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मौलाना सैफ अब्बास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिया धर्म गुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि हजरत अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन और नौरोज एक ही दिन मनाया जाएगा। नौरोज की नज्र 21 मार्च, सुबह 03:27 पर दी जाएगी। कहा कि इस साल की मुख्य बात यह है कि हजरत अली का जन्म दिवस और ईदे नौरोज 21 मार्च एक ही दिन मनाया जाएगा। होली भी उसी दिन मनाई जा रही है।
विज्ञापन


मौला अली की याद में जश्न और जलसों का दौर शुरू
वहीं शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली के जन्म दिवस 13 रजब की तैयारियों के साथ जलसों का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को भी शहर में कई जगह जश्न-ए-हजरत अली मनाया गया। वहीं शिया समुदाय के दसवें इमाम हजरत इमाम अली नकी अलैहिस्सालम का जन्म दिवस भी मनाया। बृहस्पतिवार को रजब की नौचंदी पर दरगाह हजरत अब्बास स्थित शबीह ए नजफ और शाहनजफ इमामबाड़े में जश्न ए मौला ए कायनात मनाया गया। वहीं ऐशबाग में ख्याम ए हुसैनी कमेटी की ओर से जश्न ए यादे अली मनाया गया। यहां महिलाओं ने अपने कलाम से नजराना ए अकीदत पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें