फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 17 को पहुंचेंगी लखनऊ

Fri, 15 Mar 2019 12:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वह अब 17 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगी जबकि पहले उन्हें 15 को ही आना था।
विज्ञापन


प्रियंका यहीं से प्रयागराज जाएंगी। वहां से 18 से 20 मार्च तक वाराणसी की यात्रा जल मार्ग से तय करेंगी। इस दौरान वह गंगा किनारे रहने वाले लोगों से संपर्क करेंगी। प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका के दौरे की अनुमति के लिए चुनाव आयोग को आवेदन पत्र भेजा दिया है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा स्टीमर से करेंगी। चुनाव आयोग से आवेदन पर मंजूरी मिलते ही कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। उधर, माना जा रहा है कि इस दौरे के साथ ही प्रियंका प्रयागराज से यूपी में चुनाव प्रचार की आगाज करेंगी।
विज्ञापन


राजबब्बर ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रियंका नदी किनारे के गांवों में रहने वाले लोगों की वेदना व पीड़ा सुनेंगी। प्रियंका प्रयागराज में आनंद भवन भी जा सकती हैं। वह मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी की दर्शन भी कर सकती हैं। साथ ही वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें