फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पीजी शुरू करेगा सर्टिफिकेट कोर्स

विज्ञापन
नेशनल पीजी शुरू करेगा सर्टिफिकेट कोर्स। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
नेशनल पीजी कॉलेज नए सत्र 2022-23 से अपने यहां नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) को प्रभावी बना रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में वह एनईपी के अनुरूप विद्यार्थियों को कुशल करने की कवायद में जुड़ गया है। इसके लिए संस्थान नए सत्र से कई कौशल विकास से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। इसके लिए वह जल्द ही ईड्यू स्किल्स फाउंडेशन के साथ एमओयू करेगा।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन डिजिटल मार्केटिंग, नेटवर्किंग एंड होस्टिंग, डिजाइन ऑप्टिमाइजेशन, एडवांस डेटाबेस एप्लीकेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी, क्लाउड फाउंडेशन, डेटा एनालिसिस कोर्स शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए उनके कॅरिअर के लिहाज से काफी फायदेमंद होंगे। आगे चलकर वे इससे संबंधित क्षेत्र में काम भी शुरू कर सकेंगे।
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा कुशल करने पर ध्यान दे रहे हैं। इसके तहत उक्त प्रयास शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आज की जरूरत से जुड़े क्षेत्र वाले कोर्सों को करने का अवसर मिलेगा। इन कोर्सों की अवधि तीन से छह महीने की होगी। इनके लिए विशेषज्ञ के रूप में तैयार करने को शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें