फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज को गुड़ उत्पादन पर शोध के लिए 8.72 लाख का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश से 8.72 लाख रुपये की शोध परियोजना स्वीकृत हुई है। इसके तहत पारंपरिक गुड़ उत्पादन प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से जोड़कर ऊर्जा की बचत और बेहतर गुणवत्ता वाला गुड़ तैयार करने की प्रणाली विकसित की जाएगी।
परियोजना का शीर्षक 'इंडस्ट्री 4.0 आधारित आईओटी स्मार्ट मॉनिटरिंग एवं कंट्रोल सिस्टम' है। इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), स्मार्ट ऑटोमेशन और रियल टाइम निगरानी तकनीक का इस्तेमाल कर गुड़ उत्पादन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य निर्यात योग्य गुणवत्ता का गुड़ तैयार करने के साथ उत्पादन की निगरानी और नियंत्रण को बेहतर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के मुख्य अन्वेषक सॉफ्टवेयर विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमिताभ यादव और सह-अन्वेषक वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति भार्गव हैं। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने इस शोध कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें