फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों की पढ़ाई आसान करेगी राष्ट्रीय ई पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय ई पुस्तकालय (आरईपी) माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूल-कॉलेजों में बच्चों की पढ़ाई की राह आसान करेगा। इसमें तीन से आठ वर्ष, आठ से 11 वर्ष, 11 से 14 वर्ष और 14 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मनपसंद किताबें विषयवार उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ई पुस्तकालय ऐसा निशुल्क डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पढ़ने की सामग्री उपब्ध है। उन्होंने कहा कि इसमें हर उम्र के बच्चों के लिए किताबें मिलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव प्रशासन की ओर से सभी स्कूल, कॉलेजों में बच्चों को राष्ट्रीय ई पुस्तकालय के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।



ये किताबें हैं उपलब्ध

पसंदीदा भाषा में कहानियां, भारत की महान विभूतियां, विज्ञान माड्यूल, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, भूगोल, हिंदी सहित वे सभी विषय जो कक्षा एक से 12वीं तक पढ़ाए जाते हैं। राष्ट्रीय ई पुस्तकालय से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://ndl.education.gov.in/home पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें