लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान संकाय में पैलियोंटोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि हर वर्ष भूगर्भ विज्ञान के टॉपर विद्यार्थी को उत्कर्ष गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
यह पदक टॉपर स्वर्गीय उत्कर्ष ओझा की स्मृति में दिया जाएगा, जो भूगर्भ विज्ञान में शोध कर वैज्ञानिक बनना चाहते थे। उनके पिता पीएस. ओझा और सोसाइटी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए। विभागाध्यक्ष प्रो. ध्रुव सेन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोसाइटी के उपाध्यक्ष प्रो. मुकंद शर्मा, सचिव प्रो. अंजू सक्सेना, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एमपी सिंह तथा प्रो. एम अग्निहोत्री उपस्थित रहे।