फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल कॉलेज ने जारी की पीएचडी की अंतिम मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से बुधवार को पीएचडी की अंतिम मेरिट सूची जारी की गई। शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास एवं शारीरिक शिक्षा विषयों के लिए लिस्ट घोषित की गई है। 29 दिसंबर से कोर्स वर्क की शुरुआत की जाएगी। इस बार पीएचडी की कुल 10 सीटों पर प्रवेश होने थे। इनमें से दो सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले। प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेरिट से कोई समझौता नहीं किया गया है। इस कारण दो सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

इस बार पीएचडी कार्यक्रम के लिए कुल 34 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 25 अनुसंधान प्रवेश परीक्षा (आरईटी) की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके बाद हुए साक्षात्कार में 23 अभ्यर्थी शामिल रहे।

साक्षात्कार की प्रक्रिया विषयवार गठित अनुसंधान डिग्री समितियों की ओर से कराई गई। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। सीट आवंटन की प्रक्रिया प्रदेश सरकार की आरक्षण नीति का पालन करते हुए पूरी की गई। आठ अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार कर वेबसाइट www.npgc.in पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन




कल से जमा होगी फीस

चयनित अभ्यर्थियों को 19 से 26 दिसंबर तक शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए प्रति सत्र 11000 रुपये फीस है। प्रैक्टिकल विषय होने पर 4000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें